करीब 500 प्रदर्शनकारी परिवर्तन विरोधी उम्मीदवार जुआन ओरलांदो हेरनांदेज का नाम लेते हुए उनके खिलाफ नारे लगा रहे थे।
सुप्रीम इलेक्टोरल ट्रिब्यूनल :सर्वोच्च निर्वाचन ट्रिब्यूनल: का कहना है कि हेरनांदेज ने रविवार को हुए राष्ट्रपति पद के चुनाव में पूर्व राष्ट्रपति मैनुएल जेलाया की पत्नी वामपंथी उम्मीदवार जियोमारा कास्त्रो को 28.91 प्रतिशत के मुकाबले 36.35 प्रतिशत मतों से पराजित किया।
यह तीसरा दिन है जब सैकड़ों छात्रों ने कास्त्रो के समर्थन में रैली निकाली। यदि वे जीत जातीं तो वह आर्थिक रूप से कमजोर होंडुरास की पहली महिला राष्ट्रपति होतीं।
कास्त्रो के प्रचार अभियान कार्यकर्ताओं ने सुप्रीम इलेक्टोरल ट्रिब्यूनल पर हेरनांदेज के पक्ष में 19 प्रतिशत मतों की हेरफेर करने का आरोप लगाया गया है। इसी कथित धोखाधड़ी को लेकर बड़ी संख्या में लोेगों ने सड़कों पर प्रदर्शन किया।
कास्त्रो के साथी प्रतिद्वंद्वी जुआन बाराहोना ने बताया, मतों का रूख यह बताता है कि जियामारा चुनाव जीत जातीं लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यह किसी बड़ी त्रासदी की तरह है।