पुलिस प्रवा ने बताया कि गांव पोकरीखेड़ी निवासी रणधीर तथा सुरेश बीती रात खेत से घर वापस लौट रहे थे। गांव ईगराह के निकट अग्यात वाहन ने सुरेश को पीे से टक्कर मार दी, जिसमें सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना को अंजाम देकर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने मृतक के दोस्त गांव पोकरीखेड़ी निवासी रणधीर की शिकायत पर अग्यात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस ने मृतक के शव का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।