आधिकारिक सूत्रों ने आज बताया कि लोंगडिंग के जिला स्वास्थ्य अधिकारी :डीएमओ: डॉक्टर लोवांग ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि पिछले सप्ताह से जिले में कन्नू के आसपास के क्षेत्र में इस बीमारी के कारण 14 लोगों की मौत हो गयी ।
हालांकि लोवांग ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि स्थानीय लोगों के मुताबिक, बढ़ती उम्र, घायल होने और मलेरिया सहित कई कारणों से कुछ महीनों के दौरान लगभग 100 लोगों की मौत हुयी है।
मुख्यमंत्री नबाम तुकी ने कल यहां स्थिति की समीक्षा के लिये एक उच्च स्तरीय बैठक बुलायी, जिसमें स्वास्थ्य मंत्री अतुम वेली, मुख्य सचिव, विकास आयुक्त, डीजीपी के अलावा वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने भाग लिया और तुरंत एहतियाती उपाय लागू करने के लिए एक रणनीति तैयार की ।
लोंगडिंग के उपायुक्त और डीएमओ को स्थिति पर कड़ाई से निगरानी करने का आदेश दिया गया है।
भाषा
नननन