लंदन, 27 नवंबर :भाषा: ब्रिटेन में एक महिला कारोबारी की हत्या के मामले में भारतीय मूल के एक ठग को दोषी करार दिया गया है।
उत्तर-पश्चिम लंदन के वेम्बले में रहने वाले राकेश भयानी को ओल्ड बेले की अदालत ने कैरोल वॉ की हत्या का दोषी पाया।
कैरोल मई, 2012 में अपने फ्लैट से लापता हो गई थीं। चार महीनों बाद उनका शव गैराज में खड़ी एक कार से बरामद किया गया।