IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’
अन्य समाचार कांग्रेस ने उप्र सरकार पर लगाया राहुल की सुरक्षा में लापरवाही का आरोप
'

कांग्रेस ने उप्र सरकार पर लगाया राहुल की सुरक्षा में लापरवाही का आरोप

PTI

- November,27 2013 5:13 PM IST

कांग्रेस के प्रान्तीय प्रवक्ता मारूफ खां ने आज यहां आरोप लगाया कि राहुल जैसे उच्च सुरक्षा प्राप्त नेता तथा रेल मंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में सुरक्षाकर्मियों के पास कार्यक्रम स्थल में आने वाले लोगों की जांच के जरूरी उपकरणों का अभाव था।

उन्होंने आरोप लगाया कि सुरक्षा दीर्घा के अंदर किसी भी सुरक्षाकर्मी के तैनात ना होने के कारण उसमें आम लोगों का प्रवेश करना निश्चित तौर पर सुरक्षा के प्रति राज्य सरकार की लापरवाही और उदासीनता का परिचायक है।

गौरतलब है कि राहुल ने कल अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अमेठी के दायरे में आने वाले रायबरेली के सलोन में उंचाहार-सलोन-अमेठी रेलमार्ग का शिलान्यास और लखनउ-सुलतानपुर मेमू और लखनउ-प्रतापगढ़ डेमू को हरी झंडी दिखाने के बाद उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित किया था।

खां ने आरोप लगाया कि राज्य की समाजवादी पार्टी :सपा: सरकार ने भारतीय जनता पार्टी :भाजपा: के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी की कानपुर, झांसी, बहराइच तथा आगरा की रैलियों के लिये जहां सुरक्षा के बेहद पुख्ता इंतजाम किये। वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल को सुरक्षा देने में कोताही बरती, जो निश्चित रूप से दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सपा और भाजपा की मिलीभगत से कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के कार्यक्रमों में सुरक्षा में भेदभावपूर्ण कार्रवाई की जा रही है, जो निन्दनीय है।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST