विमानन सुरक्षा पर उठे सवाल: क्या निजी चार्टर उड़ानों के लिए सख्त होंगे DGCA के नियम?India-US Trade Deal: भारत-US व्यापार संबंधों में नई शुरुआत, अंतरिम समझौते का खाका तयIT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजा
अन्य समाचार रूस ने कहा: तुर्की के लड़ाकू विमान ने सीरिया सेना को उकसाया था :रिपोर्ट
'

रूस ने कहा: तुर्की के लड़ाकू विमान ने सीरिया सेना को उकसाया था :रिपोर्ट

PTI

- July,05 2012 4:14 AM IST

पिछले महीने सीरिया में मार गिराए गए तुर्की के विमान ने सीरियाई हवाई क्षेत्र में घुसने के बाद सीरिया की सेना को उकसाया था।

इंटरफैक्स संवाद समिति ने रूस के एक अनाम स्रोत के हवाले से यह जानकारी दी है।

उसने कहा, तुर्की के विमान की कार्रवाई निस्संदेह उकसावा थी। अन्यथा आप कैसे इस तथ्य को स्पष्ट करेंगे कि लड़ाकू विमान ने सीरिया के हवाई क्षेत्र में दो सामरिक उड़ान भरी। हालांकि, यह उड़ान संक्षिप्त थी।

उसने कहा, चालक दल का इस तरह के कृत्य के लिए सिर्फ एक उद्देश्य था। यह उद्देश्य था सीरिया की हवाई रक्षा प्रणाली की लड़ाई तैयारियों की जांच करना और उन्होंने इसकी जांच भी की। साथ ही तटीय दिशा में सीरिया की हवाई रक्षा प्रणाली की क्षमता और ताकत की टोह लेने के लिए भी उड़ान भरी गई।

इंटरफैक्स ने जिस सूत्र का हवाला दिया उसने इस बात को स्पष्ट नहीं किया कि यह सूचना कहां से आई।

इंटरफैक्स के अनुसार सूत्र ने कहा, किसी भी सूरत में तुर्की फैंटम ने भरसक प्रयास किया कि सीरियाई हवाई रक्षा तंत्र फायर करे।

सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद ने इसके लिए तुर्की से माफी मांग ली है।

एएफपी

नननन

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST