कार्मिक मंत्रालय द्वारा आज जारी प्रेस विग्यप्ति के अनुसार संघ लोक सेवा आयोग :यूपीएससी: स्थापना दिवस व्याख्यान माला का उद्देश्य शासन और लोक प्रशासन के समकालीन प्रासंगिकता वाले मुद्दों को उठाने के लिए एक मंच प्रदान करना है।
विग्यप्ति के अनुसार, यूपीएससी ने शासकीय ढांचे मंे केंद्रीय भूमिका को और आगे बढ़ाते हुए शासन और लोक सेवा की आपसी कड़ी पर ध्यान देने वाली वार्षिक व्याख्यानमाला की शुरूआत की है।