India-US Trade Deal: 30 ट्रिलियन डॉलर का US बाजार भारत के लिए खुला, किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित- गोयलविमानन सुरक्षा पर उठे सवाल: क्या निजी चार्टर उड़ानों के लिए सख्त होंगे DGCA के नियम?India-US Trade Deal: भारत-US व्यापार संबंधों में नई शुरुआत, अंतरिम समझौते का खाका तयIT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधा
अन्य समाचार चार दिसंबर को होगी अखौरा-अगरतला रेल संपर्क परियोजना की प्रगति की समीक्षा
'

चार दिसंबर को होगी अखौरा-अगरतला रेल संपर्क परियोजना की प्रगति की समीक्षा

PTI

- November,26 2013 6:23 PM IST

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बैठक में भूमि अधिग्रहण और मुआवजे की व्यवस्था को लेकर तथ्यात्मक उपलब्धियों पर ध्यान दिया जाएगा। परियोजना संचालन समिति की इस दूसरी बैठक का आयोजन यहां सिविल सचिवालय में किया जाएगा।

पहली बैठक का आयोजन 21 मई को ढाका में किया गया था।

केंद्र सरकार यह रेल मार्ग स्थापित करनेे के लिए उत्सुक है क्योंकि इससे बांग्लादेश के रास्ते पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा के बीच रेल संपर्क स्थापित हो जाएगा।

सूत्रों ने कहा कि बांग्लादेश के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संयुक्त सचिव, विकास एवं योजना, सुनील चंद्र पाल करेंगे जबकि भारतीय पक्ष का नेतृत्व विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव आलोक कुमार सिन्हा करेंगे।

भारत और बांग्लादेश ने 21 मई को एक सहमति ग्यापन पर हस्ताक्षर किया था जिसके तहत पहले चरण के काम के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया छह महीने में पूरी कर ली जाएगी।

भारतीय रेलवे का उपक्रम, इरकान परियोजना के सलाहकार के तौर पर काम करेगा जबकि विदेश मंत्रालय परियोजना का खर्च उठाएगा। भारत ने परियोजना के लिए 253 करोड़ रपए मंजूर किए हैं।

15.054 किलोमीटर लंबे रेलमार्ग में भारतीय सीमा में केवल पांच किलोमीटर रेल मार्ग होगा जबकि बाकी बांग्लादेश में होगा। जनवरी 2010 में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की भारत यात्रा के दौरान दोनों देश अखौरा और अगरतला के बीच रेल संपर्क स्थापित करने पर सहमत हुए थे।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST