भारत में मोनाको के राजदूत पेट्रिक मेदेसिन ने संवाददाताओं से कहा, ेहम चाहते हैं कि भारतीय कंपनियां मोनाको में निवेश करें और उनके लिए वहां सूचना प्रौद्योगिकी, दवा, रीयल इस्टेट तथा पर्यटन सहित सभी आर्थिक क्षेत्रों में भागीदारी के लिए अच्छा माहौल है। मोनाको ने बीते कई साल में यूरोप तथा अमेरिका से एफडीआई निवेश आकर्षित किया है। मोनाको अब दवा व आईटी क्षेत्रों में अनुसंधान विकास के लिए भारत से प्रतिभाओं को आकर्षित करना चाहता है।
उन्होंने कहा कि भारत, मोनाको के लिए उदीयमान बााजर है और यहांं से जाने वाले पर्यटकों की संख्या लगातार बढी है।
भाषा