पहली पारी में 152 रन की बढ़त हासिल करने वाली सेना ने तीन अंक हासिल किये।
मध्य प्रदेश के अंक तालिका में चार मैचों में आठ अंक हैं जबकि सेना के तीन मुकाबलों में पांच अंक हो गये हैं।
सेना ने पहली पारी में 391 और मध्य प्रदेश ने 239 रन बनाये थे।
मध्य प्रदेश ने सुबह तीन विकेट पर 127 रन से आगे खेलना शुरू किया और चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक सात विकेट पर 385 रन बना लिये थे।
नमन ओझा ने रात की 61 रन की अर्धशतकीय पारी को दोहरे शतक में तब्दील किया। उन्होंने 345 गेंद का सामना करते हुए अपने दोहरे शतक में 21 चौके और पांच छक्के जमाये।
कप्तान देवेंद्र बुंदेला ने 40 रन बनाये।