पुलिस ने आज बताया कि अचानक की गयी जांच में पुलिस ने कल शाम उधमपुर बस स्टैंड के पास लाल चंद को गिरफ्तार किया और उसके पास से अवैध शराब की 40 थैलियां बरामद की। यह जगह यहां से 66 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
पुलिस के अनुसार युवक कथित तौर पर यह शराब जिले के अपने मूल गांव बीरवान ले जा रहा था।
उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ उधमपुर पुलिस थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।