अमेरिकी कृषि विभाग ने एक रिपोर्ट में कहा है कि 2012..13 विपणन वर्ष :अक्तूबर..सितंबर: में देश का कॉफी निर्यात अनुमानित 52 लाख बोरियों का था। एक बोरी में 60 किलो कॉफी का बीज आता है।
रिपोर्ट में कहा गया है, 2013..14 विपणन वर्ष के लिए निर्यात 51 लाख बोरियों का रहने का अनुमान है जो पिछले साल के रिकार्ड स्तर से 1,05,000 बोरी कम है।
रिपोर्ट के मुताबिक, कम निर्यात मूल्य, घरेलू फसल में कमी और प्रमुख उत्पादक देशों में बंपर फसल से भारतीय निर्यात प्रभावित होने की संभावना है, लेकिन निर्यातकों को उल्लेखनीय मात्रा में कॉफी निर्यात होने की उम्मीद है।