बहुगुणा ने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राज्य में पनबिजली उत्पादन की जबर्दस्त क्षमता के बावजूद उत्तराखंड को बाहर से बिजली खरीदनी पड़ती है । अविवादित पनबिजली परियोजनाओं पर काम तेज करने के प्रयास जारी हैं और ऐसी परियोजनाओं पर पर्यावरणीय मंजूरी हासिल करने के बाद उन पर निर्माण-कार्य शुरू किया जाएगा ।
मुख्यमंत्री 120 मेगावाट वाली व्यासी पनबिजली परियोजना की कुछ शाखाओं के भूमि पूजन समारोह में बोल रहे थे ।
बहुगुणा ने कहा कि लखवार पनबिजली परियोजना जल्द शुरू होगी और हिमाचल प्रदेश सरकार से बातचीत शुरू की जाएगी ताकि लंबे समय से अटकी पड़ी किसाउ-पनबिजली परियोजना पर काम तेज किया जा सके ।