विमानन सुरक्षा पर उठे सवाल: क्या निजी चार्टर उड़ानों के लिए सख्त होंगे DGCA के नियम?India-US Trade Deal: भारत-US व्यापार संबंधों में नई शुरुआत, अंतरिम समझौते का खाका तयIT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजा
अन्य समाचार फेसबुक पर आशनाई ने डाली रिश्तों में दरार
'

फेसबुक पर आशनाई ने डाली रिश्तों में दरार

PTI

- November,23 2013 5:23 PM IST

सूत्रों के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र के निराला नगर के रहने वाले अशफाक :22: नामक युवक की करीब दो साल पहले फेसबुक पर कथित रूप से ब्रिटेन निवासी बलवीर कौर से मित्रता हुई थी। वक्त के साथ यह दोस्ती आकर्षण में बदल गयी और अब वे दोनों शादी करना चाहते हैं लेकिन लड़के के परिजन इसके खिलाफ हैं।

अशफाक का दावा है कि बलवीर ने ब्रिटेन में शादी की अर्जी दे दी है और वह उसका इंतजार कर रही है लेकिन परिजन ने उसे ब्रिटेन जाने से रोकने के लिये उसका पासपोर्ट अपने कब्जे में ले लिया है।

सूत्रों के मुताबिक काफी कोशिश के बाद पासपोर्ट वापस नहीं मिलने पर अशफाक ने पुलिस में वह दस्तावेज गायब होने की शिकायत दर्ज कराकर दूसरा पासपोर्ट बनवाने की अर्जी दी है। इसकी जानकारी होने पर युवक की मां जरीना खातून ने पुलिस अधीक्षक आर. बी. सिंह के दफ्तर पहुंचकर अशफाक का पासपोर्ट नहीं बनने देने की गुहार लगायी है।

उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के आदेश दिये हैं। उनका कहना है कि अशफाक ने अपना पासपोर्ट अपने माता-पिता के पास मौजूद होने की बात पता होने के बावजूद उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी है। ऐसे में उसके खिलाफ मुकदमा और गिरफ्तारी भी हो सकती है।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST