IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’
अन्य समाचार हम झूठ को सच नहीं बनाते :सोनिया
'

हम झूठ को सच नहीं बनाते :सोनिया

PTI

- November,23 2013 3:03 PM IST

सोनिया गांधी आज कोटा में कांगे्रस उम्मीदवारों के समर्थन में एक जनसभा को सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि डा मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार की किसानों ,आमलोगों और सभी वर्गो के लिए कल्याणकारी नीतियों के कारण समुचित विकास हुआ है। वो:भाजपा:हमारी बुराई करते रहे ,वो उल्टे सीधे आरोप लगाते हैं ,अफवाहें फैलाते हैं ,लेकिन हम अपना काम करते रहेंगे। हम आगे भी कल्याणकारी योजनाएं बनाते रहेंगे।

उन्होंने भाजपा द्वारा राजस्थान में मुफत दवाई योजना कोेे जहर बताने की कडी आलोचना करते हुए कहा कि मुफ्त दवा योजना से लाखों लोगों को लाभ मिल रहा है। जिनके दिलों में आम लोगों के लिए जगह नहीं होती वे ही इस तरह की बातंे करते हंै।

कांगे्रस अध्यक्ष ने कहा कि संप्रग सरकार ने क्रान्तिकारी योजनाएं बनाई हंै ,हमारे अन्नदाता किसान जो अपने खून पसीने से हमारी जरूरतें पूरी करते हंै ,संप्रग सरकार ने उनकी उपज का पूरा मूल्य दिलवाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि संप्रग सरकार ने लोगों को मनरेगा के माध्यम से उनके घर के पास ही एक सौ दिन का रोजगार उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किया हेै। भ्रष्टाचार रोकने के लिए सूचना का अधिकार कानून लागू किया और भूमि अधिग्रहण कानून बनाया है ताकि किसी की जमीन बिना उनकी अनुमति और मुआवजे के बिना नहीं ली जा सके ।

संप्रग अध्यक्ष ने कहा कि संप्रग और राजस्थान की कांगे्रस सरकार की नीतियों के कारण राजस्थान शिक्षा का हब बनता जा रहा है।राजस्थान की अब अलग पहचान बन गई है ,राजस्थान अब पिछडा हुआ नहीं रहा है। उन्होंने राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि कांगे्रस सरकार ने विधवाओं और बुजुर्गो के लिए पेंशन व अन्य योजनाएं,गरीबी की रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारांे को एक रूपये किलो अनाज तथा सभी को पक्की छत मुहैया करवाने के लिए योजनाएं शुरू की हंै।

भाषा अनिल

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST