जयललिता ने 20 मछुआरांे की हाल में हुई गिरफ्तारी और पांच मशीनीकृत नावों की 21 नवंबर को विश्व मत्स्य पालन दिवस के अवसर पर की गई जब्ती पर रोष जताया। बंदी बनाए जाने के समय ये लोग पाल्क खाड़ी में मछलियां पकड़ रहे थे।
सिंह को लिखे पत्र में उन्होंने जोर दिया कि भारत को श्रीलंकाई अधिकारियों द्वारा बंदी बनाए गए 80 मछुआरों और मछली पकड़ने वाली 47 नावों को छुड़वाने के लिए उच्च स्तरीय कूटनीतिक माध्यमों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।