बाई के वकील ने यह बयान उच्च न्यायालय पीठ के समक्ष दिया है। सावंत ने मुख्य कोच पुलेला गोपीचंदी की अध्यक्षता वाली बाई की चयन समिति पर अपने खिलाफ पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए याचिका दायर की थी।
अदालत ने पिछले हफ्ते भारतीय खेल प्राधिकरण :साई: को यह जांच करने का आदेश दिया था कि सावंत को अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिये भारतीय टीम में क्यों नहीं चुना गया था।
जांच का आदेश इसलिये दिया गया था क्योंकि उच्च न्यायालय यह जानना चाहता है कि सावंत की रैंकिंग छह से दो हो जाने के बावजूद भी उन्हें हाल के अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में क्यांे नहीं चुना गया था।
सावंत ने हैदराबाद में राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिये खुद के नहीं चुने जाने के बाद याचिका में गोपीचंद पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि गोपीचंद अपनी अकादमी के खिलाडि़यों को प्रोमोट कर रहे हैं।