स्टंप तक सक्सेना 73 और दीपक चाहर एक रन बनाकर खेल रहे हैं। राजस्थान के लिये सक्सेना ने 203 गेंद में 11 चौके जड़े।
राजस्थान के लिये कोई और बल्लेबाज योगदान नहीं कर सका और सक्सेना के बाद दिशांत याग्निक ने 19 रन बनाये।
रेलवे ने सुबह सात विकेट पर 223 रन से खेलना शुरू किया और पहली पारी 283 रन पर समाप्त की।
कल क्रीज पर डटे महेश रावत ने 27 रन को अर्धशतक में तब्दील करते हुए 52 रन बनाये।