मध्यप्रदेश की टीम सुबह अपने कल के स्कोर में केवल तीन रन जोड़कर 239 रन पर सिमट गयी। सेना ने इसके जवाब में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक तीन विकेट पर 256 रन बनाये। इस तरह से उसे 17 रन की बढ़त मिल गयी है।
पालिवाल 92 और यशपाल 81 रन बनाकर क्रीज पर हैं जिससे सेना को बड़ी बढ़त मिलना तय माना जा रहा है। इन दोनों ने चौथे विकेट के लिये अब तक 150 रन जोड़े हैं। इनसे पहले सलामी बल्लेबाज प्रतीक देसाई ने भी 58 रन बनाकर टीम को अच्छी शुरूआत दिलायी थी।
मध्यप्रदेश की तरफ से तीनों विकेट लेग स्पिनर जलज सक्सेना ने लिये हैं। उन्होंने इसके लिये 63 रन खर्च किये हैं।