डाबर ने बंबई स्टाक एक्सचेंज को बताया कि इस अधिग्रहण में नार्दर्न एरोमैटिक्स के पंतनगर विनिर्माण केन्द्र, सभी परिसंपत्तियां और देनदारियां शामिल हैं।
इसमें कहा गया है कि कंपनी नार्दर्न एरोमैटिक्स से 15 करोड़ रपये में उत्तराखंड के पंतनगर स्थित व्यवसाय उपक्रम को खरीदने पर सहमत हुई है।
डाबर ने कहा कि इस केन्द्र का इस्तेमाल वह अपने खाद्य उत्पादों, आयुर्वेदिक दवाओं और कास्मेटिक्स के विनिर्माण के लिए करेगी।
डाबर ने कहा कि इस संदर्भ में बिक्री समझौते को 18 नवंबर, 2013 को अमल में लाया गया था।