एमसीएक्स में आलू के मार्च 2014 डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 5.70 रुपये अथवा 0.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 892 रुपये प्रति क्विंटल रह गई जिसमें 26 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि आलू वायदा कीमतों में गिरावट का मुख्य कारण उत्पादक क्षेत्रों से अधिक आपूर्ति के कारण सटोरियों द्वारा अपने सौदों की कटान करना था।