IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy 2026: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’
अन्य समाचार उद्योग जगत ने भारतीय महिला बैंक के गठन का स्वागत किया
'

उद्योग जगत ने भारतीय महिला बैंक के गठन का स्वागत किया

PTI

- November,20 2013 8:13 PM IST

उद्योग मंडल सीआईआई के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी ने कहा, बैंक से महिलाओं को वित्तीय सेवाओं तक बेहतर पहुंच हो सकेगी और फलत: इाससे महिला उद्यमशीलता को बढ़ावा, संपत्ति के मालिकाना हक में हिस्सेदारी को प्रोत्साहन तथा आर्थिक गतिविधियों में महिलाओं की ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित हो सकेगी।

पूरी तरह महिलाओं द्वारा और महिलाओं के लिये संचालित भारतीय महिला बैंक का कल 1,000 के कोष के साथ उद्घाटन किया गया।

यह बैंक सभी तरह की सेवाएं देगा लेकिन मुख्य रूप से महिलाओं की जरूरतों को पूरा करने पर ध्यान देगा।

येस बैंक के प्रबंध निदेशक तथा मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं एसोचैम के अध्यक्ष राणा कपूर ने कहा, भारतीय महिला बैंक की शुरूआत वित्तीय समावेशी सुनिश्चित करने का बेहतर उपाय है और इस पहल से देश में महिला उद्यमश्ीलता को नई गति मिलेगी।

फिक्की के निर्वाचित अध्यक्ष सिद्धार्थ बिड़ला ने कहा, महिलाओं के लिये अलग बैंक स्थापित किये जाने से लाखों महिलाओं खासकर स्वयं सहायता समूह :एसएचजी: को वित्तीय सेवाएं तथा रिण मिल सकेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के लिये आसान रिण कौशल विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, महिला उद्यमशीलता बढ़ेगी और महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण हो सकेगा।

बैंक ने सात शाखाओं के साथ काम करना शुरू किया है। मार्च तक 25 शाखाएं तथा 100 एटीएम स्थापित करने का लक्ष्य है। बैंक का मुख्यालय नयी दिल्ली में है।

महिला बैंक के निदेशक मंडल में आठ महिला सदस्यों को शामिल किया गया है।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST