एमसीएक्स में जनवरी 2014 में डिलीवरी वाले इलायची की कीमत 4.10 रुपये अथवा 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 774 रुपये प्रति किग्रा हो गई जिसमें 34 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
इसी प्रकार दिसंबर में डिलीवरी वाले इलायची की कीमत 2.60 रुपये अथवा 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 742.60 रुपये प्रति किग्रा हो गई जिसमें 155 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने इलायची वायदा कीमतों में तेजी का श्रेय उत्पादक क्षेत्रों से सीमित आपूर्ति के बीच हाजिर मांग में आई तेजी को दिया।