कार्यकर्ताओं ने इदुकी जिले में पल्लीवसल और चितिरापुरम बिजलीघरों का घेराव किया। उन्होंने अपने विरोध प्रदर्शन के तहत धरने पर बैठ गए।
परिषद के नेताओं ने आंदोलन का उद्घाटन करते हुए मांग की कि सरकार तत्काल हस्तक्षेप करे और सिफारिशों मैं मानव निवास स्थानों को पारिस्थितिकी संवेदनशील क्षेत्र से हटाये।
पुलिस सख्य ऐहतिहात बरत रही है ताकि घेराव से बिजली वितरण और बिजली घरों का कामकाज प्रभावित ना हो। माकपा नीत एलडीएफ ने केंद्र के निर्णय के खिलाफ कल राज्य व्यापी हड़ताल की थी।