पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि संचेडी निवासी अर्जुन :35: अपने चचेरे भाई लाली :49: तथा दोस्त प्रताप :36: के साथ मोटसाईकिल पर सवार होकर कल शाम किसान नगर बाजार से लौट रहे थे । तभी एक पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार टैंकर ने मोटरसाईकिल को टक्कर मार दी, टक्कर से तीनों सड़क पर गिर पड़े । इस बीच टैंकर चालक भागने के चक्कर में अर्जुन और लाली को रौंदते हुये वहां से भाग गया जबकि तीसरा दोस्त प्रताप घायल हो गया । कुछ दूर जाकर टैंकर चालक टैंकर छोड़कर वहां से फरार हो गया ।
इस बीच आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया । पुलिस तीनों को लेकर अस्पताल की ओर रवाना हुई रास्ते में अर्जुन और लाली की मौत हो गयी जबकि उनके तीसरे साथी प्रताप को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है ।
पुलिस ने टैंकर को अपने कब्जे में लेकर चालक की तलाश आरंभ कर दी है तथा दोनों मृतको के शव पोस्टमार्टम के लिये भेजे है ।