IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’
अन्य समाचार संविधान सभा के चुनाव से पहले भारत...नेपाल सीमा सील
'

संविधान सभा के चुनाव से पहले भारत...नेपाल सीमा सील

PTI

- November,18 2013 7:53 PM IST

काठमांडो, 18 नवंबर :भाषा: नेपाल में कल होने जा रहे संविधान सभा के चुनाव से पहले भारत...नेपाल की सीमा सील कर दी गई है। चुनाव में खलल डालने की सीपीएन माओवादी नीत गठबंधन की धमकियों और हिंसा की कोशिशों को रोकने के लिए सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।

इस चुनाव का उद्देश्य नेपाल की राजनीतिक अनिश्चितता को खत्म करना है।

अधिकारियों ने बताया कि चुनाव से जुड़ी धमकियों के मद्देनजर भारत से लगी सीमा बीते सप्ताहांत सील कर दी गई। सीमा के आर पार वाहनों और लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है तथा संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त नीलकंठ उप्रेती ने आज पीटीआई को बताया, 19 नवंबर के चुनाव के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

सरकार ने इन महत्वपूर्ण चुनाव की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए 60,000 सैनिक सहित 2 लाख सुरक्षाकर्मी और एक लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों की व्यवस्था की है।

इस चुनाव के जरिए नेपाल 601 सदस्यीय संविधान सभा चुनेगा जो नया संविधान तैयार करेगी। संविधान सभा में 240 सदस्य प्रत्यक्ष मतदान प्रणाली से चुने जाएंगे। 335 सीटों के लिए आनुपातिक मतदान होगा और शेष 26 सदस्यों को सरकार नामित करेगी।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST