IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’
अन्य समाचार झूठी शान की खातिर हत्या के डर से लड़की और उसके पति ने मांगी पुलिस सुरक्षा
'

झूठी शान की खातिर हत्या के डर से लड़की और उसके पति ने मांगी पुलिस सुरक्षा

PTI

- November,18 2013 6:53 PM IST

सिख समुदाय की 21 वर्षीय लड़की ने उच्च न्यायालय में अपने सिंधी पति के साथ पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने और लड़की के पिता द्वारा पिंपरी थाने में उनके खिलाफ धोखाधड़ी और चोरी के संबंध में दर्ज कराए गए झूठे मामले से छुटकारा दिलाने का अनुरोध करते हुये उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

न्यायमूर्ति एन एच पाटिल और न्यायमूर्ति रेवती एम डेरे को आज अभियोजक के वी सास्ते ने सूचित किया कि पिंपरी थाने ने लड़की के पिता का बयान दर्ज किया है।

सास्ते ने कहा, पिता ने अपने बयान में कहा है कि वह चिंतित हैं कि उनकी बेटी को शादी के जरिए ठगा गया है ताकि उनकी संपत्ति को हड़पा जा सके। पिता ने पुलिस को आश्वस्त किया है कि अगर वह संतुष्ट हो गए कि लड़की ने अपनी मर्जी से शादी की है तब वह आगे कुछ नहीं करेंगे।

अभियोजक ने कहा कि पुलिस लड़की का बयान दर्ज करना चाहती है ताकि इसका पता लगाया जा सके।

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता महेश वासवानी ने इस बात से सहमति जताई लेकिन कहा कि लड़की का बयान मुंबई में ही दर्ज किया जाना चाहिए क्योंकि अगर वह पिंपरी जाती है तो उसकी हत्या किए जाने की संभावना है।

जारी :भाषा

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST