ऑस्ट्रेलिया की विदेशी मंत्री जूली बिशप ने उत्तम से मुलाकात की। इस दौरान उत्तम ने उन्हें पर्यावरण अनुकूल चीजों के विकास से जुड़े अध्ययन को लेकर अपनी रूचि के बारे में बताया। अपनी इसी परियोजना के लिए उत्तम ने विन योर फ्यूचर अनलिमिटेड प्रतियोगिता के अंतिम दौर में जगह बनायी है।
हरियाणा के महेन्द्रगढ़ जिले के रहने वाले उत्तम के पिता किराने की दुकान चलाते हैं। उत्तम आईआईटी दिल्ली से टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी में बी.टेक की पढ़ाई कर रहा है।
ऑस्ट्रेलियाई दूतावास के अधिकारियों ने बताया कि उत्तम प्रतियोगिता के अंतिम दौर में जगह बनाने वाले सात प्रतिभागियों में शामिल है। प्रतियोगिता में जीतने वाले प्रतिभागी को पुरस्कार में एक साल ऑस्ट्रेलिया में अध्ययन, रहन सहन, विमान यात्रा, स्वास्थ्य बीमा, 15,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का वजीफा और एक इंटर्नशिप मिलेगी।
भारत का दौरा कर रही बिशप और ट्रेड कमीशनर टॉम काल्डर ने उत्तम को बधाई दी।