तेंदुलकर ने कहा कि यह सम्मान वास्तव में पूरे देश का सम्मान है ।
उन्होंने कहा , मैं काफी गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं । क्रिकेट में 24 साल तक मेरे योगदान के लिये यह पुरस्कार दिया गया है । मैने हर बार बेहतर प्रदर्शन की कोशिश की और लोगों की सराहना से मुझे अगली बार और बेहतर करने की प्रेरणा मिली । यह पुरस्कार वास्तव में समूचे देश का है ।
उन्होंने भारत रत्न पाने वाले प्रोफेसर सीएनआर राव को भी बधाई दी । उन्होंने कहा , मैं प्रोफेसर राव को भी बधाई देना चाहता हूं और यह मेरे लिये फख्र की बात है कि मुझे उनके साथ यह सम्मान मिला है । उनका योगदान अतुलनीय है ।
भाषा