IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’
अन्य समाचार जम्मू कश्मीर में शीतलहर, लेह का तापमान शून्य से नीचे 10.6 डिग्री सेल्सियस
'

जम्मू कश्मीर में शीतलहर, लेह का तापमान शून्य से नीचे 10.6 डिग्री सेल्सियस

PTI

- November,17 2013 1:23 PM IST

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यहां से 434 किमी दूर स्थित लेह शहर का तापमान कल शून्य से नीचे 12.0 डिग्री सेल्सियस था जो आज शून्य से नीचे 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकारी ने बताया कि लद्दाख का सीमाई भाग लगातार सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है।

उन्होंने बताया कि समीपवर्ती करगिल शहर दूसरा सबसे ठंडा स्थान है जहां तापमान शून्य से नीचे 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीती रात यहां तापमान शून्य से नीचे 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी में भी रात के तापमान में मामूली सुधार हुआ है। वहां तापमान कल शून्य से नीचे 2.1 डिग्री सेल्सियस था जो आज बढ़ कर शून्य से नीचे 1.6 डिग्री सेल्सियस हो गया।

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान इस मौसम में लगातार सामान्य से नीचे बना हुआ है और आज छठे दिन भी हिमांक से नीचे ही दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि प्रसिद्ध स्की रिजॉर्ट गुलमर्ग में आज का तापमान शून्य से नीचे 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो बीती रात शून्य से नीचे 1.8 डिग्री सेल्सियस था।

अधिकारी ने बताया कि सालाना अमरनाथ यात्रा के दौरान आधार शिविर की भूमिका निभाने वाले पहलगाम में कल का तापमान शून्य से नीचे 4.6 डिग्री सेल्सियस था जो आज मामूली सुधार के साथ शून्य से नीचे 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

घाटी के गेटवे काजीगुंड और उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में बीती रात तापमान शून्य से नीचे ही दर्ज किया गया। लेकिन कोकरनाग में तापमान में सुधार हुआ और यह 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान कश्मीर संभाग में मौसम सूखा रहने का पूर्वानुमान जताया है।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST