खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री जी एस बाली ने कहा, हिमाचल प्रदेश सरकार ने बीपीएल परिवारों के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली :पीडीएस: के जरिए दिए जाने वाले राशन का कोटा बढाने का निर्णय लिया है।
उन्होंने कहा कि इससे राजकोष पर 30 से 35 करेाड़ रपए का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा लेकिन राज्य सरकार को इसके बजाए बीपीएल परिवारों के लिए अधिक चिंता है।
बाली ने पीडीएस दुकानों पर राशन उपलब्ध नहीं होने की मीडिया रिपोर्टों का खंडन किया और कहा कि जांच के लिए दो और दल गठित किए गए हैं।