भाजपा नेता विजय जौली और अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने आज स्कूल की प्राचार्य और उसके प्रबंधक से मुलाकात की और घटना को लेकर तीखा विरोध दर्ज कराया।
उन्होंने स्कूल प्राचार्य से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने को कहा।
शिक्षक निर्मल तमंाग ने कथित तौर पर स्कूल में अपने आठ साल के कार्यकाल में करीब 20 लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की बात कबूली थी और उसे 12 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया गया।
जौली ने मांग की कि राजधानी के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में एक महिला शिक्षक काउंसलर होनी चाहिए जो हर सप्ताह छात्राओं से बातचीत करे।