विमानन सुरक्षा पर उठे सवाल: क्या निजी चार्टर उड़ानों के लिए सख्त होंगे DGCA के नियम?India-US Trade Deal: भारत-US व्यापार संबंधों में नई शुरुआत, अंतरिम समझौते का खाका तयIT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजा
अन्य समाचार आप को समर्थन पर 19 नवंबर को फैसला करेंगे मुस्लिम संगठन
'

आप को समर्थन पर 19 नवंबर को फैसला करेंगे मुस्लिम संगठन

PTI

- November,14 2013 4:13 AM IST

डेल्ही स्टेट कोऑर्डिनेशन कमिटी :डीएससीसी: नामक संस्था ने 19 नवंबर को दिल्ली के मावलंकर हॉल में मुस्लिम संगठनों की एक बैठक बुलाई है जिसमें आप को समर्थन देने और मौजूदा राजनीतिक माहौल में मुस्लिम समुदाय की दशा एवं दिशा पर चर्चा की जाएगी।

डीएससीसी के वरिष्ठ पदाधिकारी और पीस पार्टी के पूर्व महासचिव चौधरी मोहम्मद यामीन ने आज भाषा से कहा, दिल्ली में लोग कांग्रेस और भाजपा से अलग तीसरा विकल्प चाहते हैं। मुस्लिम समुदाय के सामने सबसे बड़ा सवाल यही रहा है कि वह कांग्रेस के अलावा किसको वोट दे। ऐसे में आम आदमी पार्टी तीसरे विकल्प के रूप में सामने आई है। इस बैठक में मुस्लिम संगठन अरविंद केजरीवाल की पार्टी को समर्थन देने तथा कुछ दूसरे राजनीतिक मुद्दों के बारे में फैसला करेंगे।

उन्होंने कहा, 19 नवंबर की बैठक में ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस-ए-मुशावरत, जमात-ए-इस्लामी हिंद तथा कुछ दूसरे मुस्लिम संगठनों को इस बैठक के लिए आमंत्रित किया गया है।

आप के नेता और पूर्व सांसद इलियास आजमी ने कहा, मुस्लिम समुदाय के लोग भाजपा और कांग्रेस दोनों से परेशान हैं। उनके पास दिल्ली में विकल्प नहीं था। इस बार उम्मीद है कि लोगों एकजुट होकर इन दोनों दलों को हराएंगे।

गौरतलब है कि आप नेेता केजरीवाल मुस्लिम समुदाय को अपनी ओर आकर्षित करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। पिछलों दिनों उन्होंने जमात-ए-इस्लामी के प्रमुख जलालुद्दीन उमरी और बरेली के मौलाना तौकीर रजा से मुलाकात की थी। तौकीर रजा के साथ उनकी मुलाकात को लेकर विवाद खड़ा हो गया था।

भाषा हक जलीस

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST