एनपीसीसी के अध्यक्ष एसआई जमीर ने यहां संवाददाताओं से कहा, कांग्रेस इमकोंग एल इमचेन को मंत्री-परिषद से हटाने की पुरजोर मांग करती है क्योंकि हाल ही में हुए राज्य विधानसभा चुनावों के दौरान उनके आपराधिक आचरण के लिए वोखा पुलिस आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है।
जमीर ने राज्यपाल अश्विनी कुमार और मुख्यमंत्री नीफियू रियो को यहां ग्यापन सौंपने के बाद कहा कि इमचेन जब तक अदालत में निर्दोष साबित नहीं होते, उनके कैबिनेट में बने रहने का समर्थन नहीं किया जा सकता।
उन्होंने कहा कि अगर मंत्री को अगले पखवाड़े के भीतर नहीं हटाया जाता तो विपक्षी एनपीसीसी आंदोलन करेगी।