पुलिस अधीक्षक लवली कठियार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जुबलीगंज :बिठूडा: सरहद स्थित रामदेवजी मन्दिर के साधू डूगाराम महाराज की मंगलवार को हत्या हुई थी।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच कर अभियुक्त दीपाराम पुत्र वरदाजी भील जालौर को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त ने पूछताछ में हत्या करना मंजूर किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।