लारा ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा, अगर मेरा बेटा होता जो क्रिकेट खेलना चाहता तो मैं उसे अपनी वीडियो देखने से मना नहीं करता लेकिन कहता कि वह सचिन के वीडियो देखे क्योंकि किसी भी तरह की गेंदबाजी के खिलाफ उसकी तकनीक परफेक्ट है। मैंने जो देखा उसमें वह सर्वश्रेष्ठ है। युवाओं के लिए सीखने के लिए सर्वश्रेष्ठ।
लंबे समय तक खेलने की तेंदुलकर की क्षमता की तारीफ करते हुए लारा ने कहा कि लगभग ढाई दशक के करियर के दौरान इस चैम्पियन बल्लेबाज के लिए दर्शकों की भारी अपेक्षाओं को पूरा करना मुश्किल था।
लारा का मानना है कि यहां वानखेड़े स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू मैदान पर अपने अंतिम टेस्ट से पहले सचिन हर तरह के सम्मान का हकदार है।
भाषा