बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरांे वाला सेंसेक्स 209.05 अंक या 1.02 प्रतिशत के नुकसान से 20,281.91 अंक पर आ गया। सैंसेक्स ने यह स्तर इससे पहले 10 अक्तूबर को देखा था। इस तरह सेंसेक्स पिछले छह कारोबारी सत्रांे मंे करीब 1,000 अंक की गिरावट आ चुकी है। दिवाली के दिन सैंसेक्स 21,239.36 अंक के रिकार्ड स्तर पर बंद हुआ था।
इसी तरह नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 60.75 अंक या एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,018.05 अंक पर आ गया। इसी तरह एमसीएक्स एसएक्स का एसएक्स 40 सूचकांक 93.76 अंक की गिरावट के साथ 12,086.48 अंक पर बंद हुआ। सैंसेक्स के 30 शेयरांे मंे 26 गिरावट के साथ बंद हुए। टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, एलएंडटी, इन्फोसिस, एसबीआई, सेसा स्टरलाइट, ओएनजीसी, टीसीएस, बजाज आटो तथा हीरो मोटोकार्प मंे गिरावट आई।
बोनान्जा पोर्टफोलियो के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश गोयल ने कहा, आईआईपी व महंगाई के आंकड़ांे से पहले निवेशकांे ने मुनाफावसूली की। डालर की तुलना मंे रपया भी कमजोर रहा।