सात महीने की आममाफी के समाप्त होने के एक हफ्ते बाद पुरूष, महिला और बच्चे स्वदेश वापसी के लिए मुख्य स्थल तक पहुंचने से पहले बसों में सवार होने के लिए तैयार दिखें।
पुलिस ने बताया कि कल राजधानी रियाद के पास स्थित मनफुहा में हुई हिंसा के बाद पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी।
स्पा समाचार एजेंसी के मुताबिक पुलिस ने एक बयान में बताया है कि एक सउदी नागरिक और एक अन्य देश का नागरिक इसमें मारा गया, जिसकी राष्ट्रीयता की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है।
68 लोग :28 सउदी और 40 विदेशी नागरिक : घायल हो गए और 561 लोगांे को गिरफ्तार कर लिया गया।
गौरतलब है कि रियाद के मनफुहा जिले में कई अवैध प्रवासी रहते हैं जिनमें से अधिकतर पूर्वी अफ्रीका से हैं।