अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बयान में कहा कि एसिफेक्स के पहले जेनेरिक संस्करण के विपणन की मंजूरी दे दी गयी है। जिन कंपनियों को यह मंजूरी मिली है, उसमें डा. रेड्डीज लैबोरेटरीज, ल्यूपिन फार्मास्युटिकल्स, क्रेमर्स अर्बन फार्मास्युटिकल्स, टोरेन्ट फार्मास्युटिकल्स, टेवा फार्मास्युटिकल्स शामिल हैं।
एसिफेक्स का पेटेंट एसाई के पास है।
एफडीए के सेंटर फार ड्रग इवैलुएशन एंड रिसर्च के जेनेरिक दवा कार्यालय की कार्यकारी निदेशक कैथलीन उल ने कहा कि औषधि का व्यापक उपयोग जीईआरडी के उपचार में होता है, ऐसे में लोगों के पास इलाज का सस्ता विकल्प जरूरी है।
भाषा