पवार ने आज अपने ब्लॉग में लिखा है, सचिन को अपने साथी खिलाडि़यों विशेषकर जूनियर क्रिकेटरों की मदद करना अच्छा लगता है और वह टीम भावना में विश्वास करते हैं। विनम्रता उनका बीच का नाम है। उन्होंने अपने खेल पर ध्यान देने के लिये कप्तानी छोड़ दी थी।
उन्होंने लिखा है, अब एक ऐसी कहानी जिससे सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी के अनगिनत प्रशंसकों को खुशी होगी। यह कुछ साल पहले की बात है जब भारतीय टीम इंग्लैंड में खेल रही थी। मैं भी बीसीसीआई प्रमुख होने के नाते लंदन में था।
केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा, एक दिन राहुल द्रविड़ मेरे पास आये और उन्होंने अपने आग्रह से मुझे हैरत में डाल दिया। द्रविड़ ने कहा कि वह कप्तानी छोड़ना चाहते हैं क्योंकि इससे उनका खेल प्रभावित हो रहा है। मेरा सीधा जवाब दिया नहीं। ट्वेंटी . 20 श्रृंखला जल्द शुरू होने वाली है और विश्व कप केवल एक साल बाद होना है।