वाघ बकरी चाय समूह के कार्यकारी निदेशक :बिक्री एवं विपणन: पराग देसाई ने प्रेट्र से कहा, हमारी निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी चाय कंपनी है। पिछले साल हमारा राजस्व 730 करोड़ रपये रहा था। चालू वित्त वर्ष मंे हमने 800 करोड़ रपये का कारोबार करने का लक्ष्य रखा है।
करीब 3 करोड़ किलोग्राम चाय का वितरण करने वाली कंपनी की गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र तथा गोवा में मजबूत बाजार हिस्सेदारी है। हाल मंे दिल्ली, एनसीआर तथा हैदराबाद के बाजार मंे उतरे हैं। देसाई ने कहा, हमारी प्रीमियम चाय बाजार में 7 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। अगले पांच साल मंे हमने इसे 12 प्रतिशत पर पहुंचाने का लक्ष्य रखा हैै।