एमसीएक्स-एसएक्स के ताजा आंकड़ांे के अनुसार उसके नकद खंड का कारोबार अक्तूबर में बढ़कर 1,118.86 करोड़ रपये पर पहुंच गया, जो सितंबर, 2013 मंे 990 करोड़ रपये था। एमसीएक्स एसएक्स ने इस साल फरवरी में पूर्णकालिक एक्सचेंज के रूप मंे काम करना शुरू किया था। इक्विटी डेरिवेटिव तथा नकद खंड दोनांे मंे उसने अच्छी वृद्धि दर्ज की है।
अप्रैल मंे एक्सचेंज का इक्विटी डेरिवेटिव कारोबार 6,607 करोड़ रपये था जो जुलाई मंे 32,686 करोड़ रपये था। अगस्त और सितंबर मंे इसमें गिरावट आई। सितंबर मंे एक्सचेंज का कारोबार 7,133 करोड़ रपये था।
नकदी खंड मंे एक्सचेंज का कारोबार मई मंे 2,000 करोड़ रपये था, जून में यह 3,000 करोड़ रपये पर पहुंच गया। अप्रैल मंे यह मात्र 33 करोड़ रपये था। अगस्त मंे यह 1,000 करोड़ रपये पर पहुंच गया, जो सितंबर मंे घटकर 990 करोड़ रपये पर पहुंच गया।