भारतीय विग्यान कांग्रेस संघ द्वारा आज यहां आयोजित देश की पहली ग्रामीण विग्यान कांग्रेस का उद्घाटन करने के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत में अकाली दल अध्यक्ष बादल ने कहा कि उन्हें बरनाला के अकाली दल में फिर से शामिल होने के विचार की कोई जानकारी नहीं है।
बादल ने कहा कि उन्होंने मीडिया के एक वर्ग में ऐसी कुछ खबरों के बारे में सुना है।
इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री बरनाला से इन खबरों पर प्रतिक्रिया नहीं ली जा सकी। उन्होंने करीब एक दशक पहले अकाली दल को छोड़ दिया था।