India-US Trade Deal: 30 ट्रिलियन डॉलर का US बाजार भारत के लिए खुला, किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित- गोयलविमानन सुरक्षा पर उठे सवाल: क्या निजी चार्टर उड़ानों के लिए सख्त होंगे DGCA के नियम?India-US Trade Deal: भारत-US व्यापार संबंधों में नई शुरुआत, अंतरिम समझौते का खाका तयIT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधा
अन्य समाचार महिला की मौत के सिलसिले में पूर्व न्यायाधीश और उनका बेटा गिरफ्तार
'

महिला की मौत के सिलसिले में पूर्व न्यायाधीश और उनका बेटा गिरफ्तार

PTI

- November,10 2013 4:34 AM IST

बिलासपुर के सिटी पुलिस अधीक्षक :एसपी: हरीश यादव ने कहा कि मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक कृष्णमूर्ति बांधी के करीबी माने जाने वाले सेवानिवृत न्यायाधीश आर आर भारद्वाज और उनके बेटे देव को कल गिरफ्तार किया गया । सेरोलिना मसीह :40: नाम की एक महिला की मौत के सिलसिले में भारद्वाज और देव को गिरफ्तार किया गया ।

एसपी ने कहा कि बिलासपुर शहर में भारद्वाज के घर के सामने गुरूवार देर रात सेरोलिना को आग से बुरी तरह झुलसी हुई स्थिति मेंं पाया गया था । बाद में उसे सीआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां कल उसकी मौत हो गयी ।

इससे पहले, बुधवार को सेरोलिना ने सिटी कोतवाली पुलिस को शिकायत दी थी कि भारद्वाज पिछले कई साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहे थे और उसे प्रताडि़त करते थे ।

मध्य प्रदेश के छतरपुर की रहने वाली सेरोलिना ने यह भी कहा था कि उसने तीन साल पहले रायपुर में एक मंदिर में भारद्वाज से शादी की थी ।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST