भारत के खिलाफ छोटी हुई श्रृंखला की भरपाई के लिए पाकिस्तान के संक्षिप्त दौरे के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर के बाद लोर्गट ने संवाददाताओं से कहा कि आईसीसी की नैतिक समिति से जांच का सामना करने के लिए बोले जाने पर वह परेशान हो गए थे।
लोर्गट ने कहा, निजी तौर पर यह काफी परेशान करने वाला था। लेकिन मैंने जांच की पेशकश की थी क्योंकि मेरे खिलाफ आरोप लगाए गए थे। इस बारे में मैं जितना कम बोलूं उतना बेहतर है क्योंकि यह मामला अब नैतिक समिति के पास है।
उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता कि पिछले महीने आईसीसी के बोर्ड की बैठक के दौरान क्या हुआ। यह मुद्दा उठाया गया या नहीं। सीएसए ने वह किया जो उसे सर्वश्रेष्ठ लगा।