पुलिस सूत्रों के अनुसार बीकानेर के नोखा के रहने वाले सुभाष ने पूजा माथुर ,राजसिहं ,अजीत सिहं ,विजय कुमार ,आर ़के ़पांडे ,अजय तिवाडी ,शंकर सोनी और खुशी के खिलाफ गैस एजेंसी दिलाने के बहाने बाइस लाख बयालीस हजार पांच सौ रूपये हडपने का मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस भारतीय दंड संहिता की धारा 420 ,406 ,120 बी के तहत कल मामला दर्ज कर जांच कर रही है। इस सम्बंध में फिलहाल किसी को गिरफतार नहीं किया गया है।