बिलासपुर शहर के नगर पुलिस अधीक्षक हरीश यादव ने आज यहां बताया कि महिला सेरोलिना मसीह :40 वर्ष: की आग से जलकर मौत के मामले में पुलिस ने राज्य के पूर्व मंत्री और मस्तूरी विधानसभा सीट के मौजूदा विधायक कृष्णमूर्ति बांधी के सहयोगी सेवानिवृत्त जज आर आर भारद्वाज और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
यादव ने बताया कि भारद्वाज की पत्नी होने का दावा कर रही महिला सेरोलिना को पुलिस ने बिलासपुर के मधुबन रोड स्थित भारद्वाज के मकान के सामने से गुरूवार की देर रात गम्भीर रूप से जली हुई अवस्था में मिलने पर सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया था। महिला ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया।
उन्होंने बताया कि छतरपुर :मध्यप्रदेश: निवासी सेरोलिना ने आरोप लगाया था कि उसने तीन वर्ष पहले बिलासपुर में रहने वाले भारद्वाज से रायपुर में विवाह किया था। सेरोलिना का कहना था कि भारद्वाज की पूर्व पत्नी का निधन हो चुका था और उसने विग्यापन के जरिए घर का कामकाज करने वाली विधवा या परित्या को नौकरी देने की बात कही थी।
सेरोलिना के पति का भी निधन हो चुका था और उसके दो बेटे भी हैं। विग्यापन के बाद भारद्वाज और सेरोलिना रायपुर में मिले। दोनों में संपर्क बढ़ा और एक मंदिर में उन्होंने विवाह भी कर लिया। सेरोलिना का यह भी कहना था कि बाद में धोखे से भारद्वाज ने सेरोलिना से यह भी लिखवा लिया कि दोनों के बीच कोई रिश्ता नहीं है। सेरोलिना के मुताबिक, वह वापस छतरपुर चली गई।
जारी भाषा सं संजीव