उधमपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनिल मागोत्रा ने बताया कि जगानू से उधमपुर जा रही एक बस आज जगानू मोड़ पर पलट गयी जिससे मोहम्मद हुसैन की मौके पर ही मौत हो गई और 22 अन्य यात्री घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि घायलों को उधमपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को वहां से गर्वनमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि इससे पहले रियासी जिले के सुले मोड़ पर कल शाम एक वाहन के खाई में गिर जाने से व्यवसायी सूरज प्रकाश की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि एक अन्य हादसा राजौरी जिले के नौशेरा क्षेत्र में लम्बेरी के निकट हुआ जब एक कार सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना के कारण कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान खालिद हुसैन और जावेद के रूप में की गई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भाषा
नननन