सीबीआई के निदेशक रंजीत सिन्हा ने यहां प्रेट्र से कहा, भारत सरकार उच्चतम न्यायालय में कल याचिका दायर करेगी जिस पर सोमवार को सुनवाई हो सकती है।
सरकार मामले में तेजी से आगे बढ़ रही है क्योंकि इसका मानना है कि गौहाटी उच्च न्यायालय के फैसले से प्रतिष्ठित केंद्रीय जांच एजेंसी के क्रियाकलापों पर अनिश्चितता पैदा हो सकती है ।
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि संभावना है कि प्रधान न्यायाधीश के समक्ष कल या रविवार को मामले का उल्लेख हो सकता है ।
जारी भाषा