सूत्रों ने कहा कि कावेरी पर्यवेक्षी समिति की बैठक में कर्नाटक ने तमिलनाडु के अधिक पानी संबंधी दावे पर आपत्ति जतायी। कर्नाटक ने कहा कि वह कावेरी नदी जल विवाद न्यायाधिकरण द्वारा तय कोेटे से अधिक 215 टीएमसी पानी छोड़ चुका है।
कर्नाटक के दावे का प्रत्युत्तर देते हुए तमिलनाडु ने दलील दी कि मानसून के कारण अधिक पानी छोड़ा गया था और उसने अपने हिस्से के 26 टीएमसी पानी की मांग की।
भाषा